{"_id":"6782fccfb8ed65a42e0c2154","slug":"the-incident-with-muslim-women-in-kushinagar-is-shameful-madani-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-140207-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मुस्लिम महिलाओं के साथ हुई घटना शर्मनाक : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मुस्लिम महिलाओं के साथ हुई घटना शर्मनाक : मदनी
Sun, 12 Jan 2025 05:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी।
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया गांव में दो जनवरी को मुस्लिम महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर कार्रवाई की मांग की है।
मौलाना महमूद मदनी ने अपने पत्र में कहा कि इस घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस का रवैया निराशाजनक है। गहराई से जांच किए बिना ही एसएचओ इन आरोपों को निराधार बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम प्रधान राजू सिंह का कहना है कि इस मामले में तीनों महिलाओं के साथ बेहद निर्दयता की गई है। हैरानी की बात यह है कि गोरखपुर के गुलरिहा थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के ही आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन महिलाओं को निर्वस्त्र करने जैसे गंभीर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मौलाना मदनी ने कहा कि महिला किसी भी वर्ग और धर्म से संबंध रखती हो, उनका सम्मान इस देश का सम्मान है। घटना की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराए जाने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित महिलाओं की सहायता और उनके पुनर्वास के लिए परामर्श और कानूनी मदद प्रदान करने की मांंग की है।