फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The incident of kicking Namazis is a new picture of new India: Madani

नमाजियों को लात मारने की घटना नए भारत की नई तस्वीर : मदनी

Sun, 10 Mar 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The incident of kicking Namazis is a new picture of new India: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली के इंद्रलोक क्षेत्र में जुमा की नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ दिल्ली पुलिस के एसआई द्वारा किए गए दुर्वयव्हार की कड़ी निंदा की है। मदनी ने कहा कि यह घटना आज के नए भारत की नई तस्वीर है। आरोपी एसआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल नहीं भेजा जाता तो जमीयत इसको लेकर अदालत जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि विशेष वर्ग के खिलाफ लोगों के मन में इतनी नफरत भरी जा चुकी है, कि मुसलमानों को देखकर दिल्ली पुलिस का एसआई नफरत में अंधा होकर अपनी नैतिकता, संस्कृति और अन्य धर्मों के सम्मान का भाव तक भूल जाता है। कहा कि मानवता के अनुसार उस समय पुलिस चुप रहती। अगर उसे कोई कानूनी कार्रवाई करनी थी तो नमाज के बाद कर सकती थी।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि नमाज पढ़ने की स्थिति में जिस तरह वायरल वीडियो में एसआई क्रोधित होकर अपने पैर से नमाजियों को ठोकर मार रहा है, इससे इस कटु सत्य का अंदाज़ा हो जाता है कि उसे मुसलमानों से नफरत है। पिछले दस वर्षों से देश में जिस प्रकार की नफरत बोई गई है यह घटना उसका परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए होती है, लेकिन यहां वह खुद ही कानून व्यवस्था तोड़ रही है। शायद उसे मालूम है कि मामला मुसलमानों से जुड़ा है इसलिए कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि आरोपी एसआई को निलंबित कर देना कोई दंड नहीं है, बल्कि उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed