फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The husband went to his wife's parental home and stabbed her to death.

Saharanpur News: पति ने मायके पहुंचकर पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Thu, 09 Jul 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The husband went to his wife's parental home and stabbed her to death.
छुटमलपुर। झगड़े के कारण मायके गई महिला मीनू को उसके पति ने वहीं जाकर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वहां से भागकर अपने घर आ गया, जिसे पुलिस ने घर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतका के पिता बालकिशन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मीनू की ससुराल में झगड़ा होने पर वह लोग वहां गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मामला शांत होने तक मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। बच्चे वहीं रह गए थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य काम पर बाहर थे। मीनू घर पर अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी वहां पहुंचा। हाथ में चाकू था। यह देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने चले गए। परिजन पहुंचे तो मीनू का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। चाकू भी मौके पर पड़ा था। सन्नी मौके से भाग चुका था। सूचना पर सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर शव कब्जे में लिया। मीनू के चार बच्चे हैं। पुलिस का दावा है कि सन्नी को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि चर्चा है कि सन्नी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
लंबे समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते पति सन्नी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed