फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The honorable could only save the booth, the performance in the assembly constituency was disappointing

Saharanpur News: बूथ ही बचा पाए माननीय, विधानसभा क्षेत्र में रहा निराशाजनक प्रदर्शन

Thu, 06 Jun 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The honorable could only save the booth, the performance in the assembly constituency was disappointing
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इन सबके बीच भाजपा नेता केवल अपने बूथ ही बचा पाए, जबकि पूरी विधानसभा में उनका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा। राघव लखनपाल शर्मा को सबसे ज्यादा वोट लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह के बूथ पर मिले हैं, जबकि सबसे कम मत संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी के बूथ पर पड़े।
विज्ञापन

भाजपा के मंत्री और विधायकों के बूथों पर गठबंधन और बसपा की भी सेंधमारी रही। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह का बूथ 305 है। इस बूथ पर भाजपा को सर्वाधिक 851 वोट मिले, जबकि गठबंधन को 41 और बसपा सिर्फ छह वोट पर सिमटी। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी का रामपुर मनिहारान विधानसभा के गांव आजमपुर में बूथ नंबर 172 है। यहां भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा को 299, गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद को 57 और बसपा प्रत्याशी माजिद अली को 69 मत मिले हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर की बात करें तो यहां नगर विधायक राजीव गुंबर का बूथ 402 रहा। यहां भाजपा को 559, गठबंधन को 115 और बसपा के पक्ष में 10 मत पड़े। महापौर डॉ. अजय कुमार के बूथ नंबर 377 पर भाजपा को 430, गठबंधन को 59 और बसपा को आठ मतदाताओं ने वोट दिया। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के सहारनपुर शहर में बूथ नंबर 168 पर राघव लखनपाल शर्मा को 661, इमरान मसूद को 32 और माजिद अली को पांच वोट मिले हैं। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने शहर में खेमका सदन के बूथ 170 पर वोट डाला था। यहां भाजपा को 493, गठबंधन को 84 और बसपा को पांच वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह विधायक कीरत सिंह का वोट रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के गांव उमाही कलां में बूथ 138 है। यहां भाजपा को 635 मतदाताओं ने वोट दिया, जबकि गठबंधन को 153 और बसपा को महज एक ही वोट मिली। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने अपने बूथ 364 पर 382 वोट मिले हैं। यहां इमरान मसूद ने 33 और बसपा के पक्ष में पांच मतदाताओं ने वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed