फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The heat increased further, the minimum temperature reached 30.5 degrees

Saharanpur News: और बढ़ा गर्मी का सितम, न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री हुआ

Tue, 18 Jun 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The heat increased further, the minimum temperature reached 30.5 degrees
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। रविवार को तापमान ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, लेकिन सोमवार को तापमान रविवार से भी ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे से ही लू चलना शुरू हो गई थी, जो शाम छह बजे तक बनी रही। दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी में झुलसने से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से लपेटे नजर आए, जबकि ज्यादातर लोग धूप में निकलने से बच रहे हैं। इसकी वजह से बाजारों और सड़कों के साथ ही कॉलोनियों की गलियों तक में सन्नाटे जैसे हालात हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा था, जिसने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 30.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 46 पर ही बना रहा। मौसम विभाग ने अभी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। 25 जून के बाद मौसम बदल सकता है और आंधी व बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बदले जर्जर तार, बत्ती गुल रहने से लोग हुए परेशान
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया अहमदबाग और चंद्रनगर में जर्जर हो चुकी करीब 50 मीटर विद्युत लाइनों को बदला गया। दोपहर 12 बजे विद्युत निगम के अवर अभियंता और कर्मचारियों ने शटडाउन लिया। इससे हकीकतनगर, साकेत कॉलोनी, पंजाबी बाग, नवीनगर, चंद्रनगर और अहमदबाग की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। चंद्रनगर में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास करीब 50 मीटर की तार बदली और पोल ठीक किया। इसी तरह अहमदबाद की विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त किया। एक घंटा विद्युत सप्लाई बंद रही, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हकीकतनगर बिजलीघर के जेई राजकुमार ने बताया कि इन लाइनों से कभी हादसा हो सकता था। इनकी जगह पर नई विद्युत लाइनें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed