फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The government should tell who is running the country, PM Modi or Trump

Saharanpur News: सरकार बताए देश को कौन चला रहा है प्रधानमंत्री मोदी या ट्रंप

Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The government should tell who is running the country, PM Modi or Trump
सहारनपुर में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कांग्रेसी
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार बताए कि देश को कौन चला रहा है। ट्रंप या फिर प्रधानमंत्री मोदी। सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश के साथ जानकारी साझा करे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सांसद इमरान मसूद के घर पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जो जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक लोगों को जीताएगा, उन्हें विधानसभा में टिकट मिलेगा। सहारनपुर में 40 साल का सुखा खत्म हुआ है।
विज्ञापन

आज प्रदेश में कांग्रेस के छह सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी का उपयोग किया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात राउंड तक पिछड़ते रहे। प्रदेश में संगठन सृजन का कार्य चल रहा है। मजबूत संगठन से 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी विधानसभा सीट से सीखे। उन्हें किसने चुनाव हरवाया है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए जनता का ध्यान भटका रही है। प्रधानमंत्री और ट्रंप को लेकर भी सवाल उठाइएं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मसूद अख्तर, चौधरी मेहरबान आलम, अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, मुजफ्फर अली चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, जावेद साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed