{"_id":"6afb57ec6913d535ee0edfc4","slug":"the-government-should-announce-a-price-of-500-rupees-per-quintal-for-sugarcane-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-187993-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार
विज्ञापन
देवबंद। गन्ने की बढ़ती लागत और किसानों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने सरकार से गन्ने का भाव जल्द-से-जल्द 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है।
सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को बिना देरी किए गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। मुनेश त्यागी ने कहा कि विद्युत विभाग मनमाने तरीके से विद्युत भार बढ़ा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभाग की इस मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। मनोज सिंघल एडवोकेट ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण रात के समय धुंध में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। अध्यक्षता राकेश त्यागी व संचालन विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। इस मौके अंबरीश त्यागी, विक्रम सिंह पुंडीर, रजनीश त्यागी, आदेश त्यागी, तसलीम व सिकंदर अली किसान मौजूद रहे।