{"_id":"60524e8e8ebc3e59067db3db","slug":"the-government-has-pledged-the-interests-of-the-farmers-pledged-to-the-capitalists-saharanpur-news-mrt530428414","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख चुकी किसानों के हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख चुकी किसानों के हित
विज्ञापन
छुटमलपुर/ नागल/ रामपुर मनिहारान। बुधवार को जिले के छुटमलपुर, नागल और रामपुर मनिहारान से किसानों से जत्थे गाजीपुर बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए नारेबाजी के साथ रवाना हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा।
छुटमलपुर में किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि देश की सरकार किसानों के हितों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों गिरवी रख चुकी है। उसे सरदी गरमी में खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे किसानों की सुध नहीं रही है। नागल में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन उसकी करनी कथनी में बहुत अंतर है। आने वाले चुनाव में सबक सिखाना होगा अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब देश से किसान नाम ही खत्म हो जाएगा। इस दौरान जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, मनीष आमकी, सचिन बेनीवाल, संजय सिंह, कपिल मुखिया, सुखबीर सिंह, चौधरी पदम सिंह आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में मंडल महासचिव चौधरी जगपाल और पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी साहब सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए सुबह रवाना हुआ। चौधरी जगपाल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में नये कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अगली रणनीति तैयार होगी। जत्थे में प्रदीप चौधरी, विशाल कुमार, मुकुल, वीरेन, विशाल चौधरी, संजय प्रधान आदि उपस्थित रहे।