फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The government asked for a clear statement again, then action will be taken

शासन ने पुन: मांगी स्पष्ट आख्या, तब होगी कार्रवाई

Thu, 24 Dec 2020 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
The government asked for a clear statement again, then action will be taken
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में सफाई एवं कोविड किट खरीद में हुई गड़बड़ी के मामले की जांच को लेकर शासन ने पुन: आख्या मांगी है। इस संबंध में शासन स्तर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुसचिव भास्कर चंद्र काण्डपाल की तरफ से गत 17 दिसंबर को सहारनपुर जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। सहारनपुर जिले की ग्राम पंचायतों में कोविड और सफाई किट घोटाले के संबंध में लगाए गए आरोपों पर हुई जांच की आख्या स्पष्ट करके भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सितंबर माह में भाजपा नेता रामपाल पुंडीर और बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर जांच हुई थी। उसमें बाजार भाव से अधिक दाम पर किट खरीदने से लेकर सप्लाई और कंपनी को भुगतान के मामले में अनियमितता की बातें सामने आई थीं। शिकायत में करीब 250 ग्राम पंचायतों में किट वितरण का जिक्र करते हुए गोलमाल की बात कही गई थी जबकि ऐसी ग्राम पंचायतों की संख्या 600 से अधिक है। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित जिम्मेदार लिपिक के खिलाफ कार्रवाई होनी थी, जिसको लेकर जिलाधिकारी की तरफ से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। हालांकि शासन स्तर से इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। वहीं, रामपाल पुंडीर के भतीजे विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पोर्टल पर फीडबैक दिया गया तो पता चला कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी से इस मामले में पुन: और स्पष्ट आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed