फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The girl was stabbed to death with a knife in the middle of the way

नागल में युवती की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The girl was stabbed to death with a knife in the middle of the way
मृत युवती का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
युवती को बीच रास्ते चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। कस्बे में रेलवे रोड पर भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक ने दीपा (19) को शनिवार शाम चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार आरोपी अनुज निवासी भूरीबांस की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अनुज चार साल पहले युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में उसे हत्या की है। दीपा नागल की बिजली घर कॉलोनी निवासी बॉबी कश्यप की बेटी थी और एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। बॉबी छोले-चावल बेचने का काम करता है। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दीपा व अपनी मां बबीता के साथ सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी ब्यूटी पार्लर से दीपा को फोन आ गया। वह वहां जाने के लिए गली की चली तो एक युवक ने उस पर चाकू से करीब छह वार किए। परिजन लहूलुहान दीपा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की चप्पल तथा हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू

मृतका की चप्पल तथा हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू- फोटो : SAHARANPUR

अस्पताल के बाहर पुलिस व ग्रामीण

अस्पताल के बाहर पुलिस व ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

मौके पर पूछताछ करते सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी

मौके पर पूछताछ करते सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed