{"_id":"618816424b5a1c522a6a3152","slug":"the-girl-committed-suicide-by-jumping-from-a-50-feet-high-tank-saharanpur-news-mrt563888181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी से कूदी युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी से कूदी युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करने वाली युवती ने रविवार को नगर पंचायत के पीछे स्थित आवासीय परिसर में बनी पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मरने वाली युवती इशिता मोहल्ला शेख जादगान स्थित प्रकाश कुंज विहार कॉलोनी स्टेट बैंक कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह नगर पंचायत के पीछे बनी 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसे टंकी पर चढ़ते देखकर आवास परिसर में रहने वाली महिला व राहगीरों ने शोर मचाया और युवती को नीचे आने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी और टंकी से छलांग लगा दी। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पीएचसी पर ले गई। चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती के हाथों पैरों से लेकर कई जगह की हड्डियां और जबड़ा टूट गया था। इसके चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां रविवार देर शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया मामला को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई होगी।
अल्ट्रासाउंड सेंटर से सुबह ही छुट्टी लेकर चली गई थी युवती
अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने बताया रविवार को इशिता सुबह करीब नौ बजे सेंटर आई थी और घर पर काम होने की बात कहकर छुट्टी लेकर लौट गई थी। संचालक के मुताबिक सेंटर में कार्यरत दूसरी युवती के भी आज छुट्टी पर चले जाने के बाद उसे बुलाने के लिए उसके घर लड़का भेजा, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजन भी उसकी तलास करते हुए दो बार सेंटर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
टंकी की सीढ़ियों पर नहीं लगा है गेट
पानी की टंकी पर बनी सीढ़ी पर गेट नहीं लगा है। इसके चलते आसानी से युवती टंकी की छत तक पहुंच गई। इस बारे में पीओ डूडा अधिकारी डॉ. अनुज कुमार और सीडीएनएस के प्रोजेक्ट मैनेजर सुबोध कुमार ने कहा पानी की टंकी पर गेट नहीं लगाने जाने के मामले की जांच कराई जाएगी।