{"_id":"699f4700dc6897d68b0dd24b","slug":"the-game-of-arriving-late-and-leaving-early-will-end-biometric-machines-purchased-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170175-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देरी से आने और जल्दी जाने का खेल होगा खत्म, बायोमेट्रिक मशीन खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देरी से आने और जल्दी जाने का खेल होगा खत्म, बायोमेट्रिक मशीन खरीदी
Thu, 26 Feb 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में देरी से आने और जल्दी जाने का खेल नहीं चलेगा। दो बायोमेट्रिक मशीन की खरीद कर ली गई है। मशीन से ही डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, एएनएम और कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी। इसके आधार पर वेतन जारी होगा। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल में करीब 63 डॉक्टर, 15 फार्मासिस्ट, 65 नर्सिंग स्टाफ और 150 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। स्टाफ अभी रजिस्टर में ही हस्ताक्षर करता है। 13 दिसंबर 2025 को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के आदेश दिए थे। आदेश मिलते ही अस्पतालों में तैयारियां शुरू हो गई थी। कई अस्पतालों में मशीन लग गई। कुछ में अभी लगना बाकी है। एसबीडी जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीनों को खरीद लिया है। यह मशीनें प्रमुख अधीक्षक कक्ष और इमरजेंसी में लगाई जाएगी। इसके जरिए ही हाजिरी लगेगी। इसके साथ ही रजिस्टर में भी हाजिरी लग सकेंगी।
इससे हाजिरी लगाने में मनमानी नहीं चलेगी। समय पर अस्पताल आना होगा और समय पर ही जाना पड़ेगा। उधर, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन खरीद ली है। जल्द ही मशीन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
इससे हाजिरी लगाने में मनमानी नहीं चलेगी। समय पर अस्पताल आना होगा और समय पर ही जाना पड़ेगा। उधर, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन खरीद ली है। जल्द ही मशीन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन