फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fraudster who swindled the ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला दबोचा

Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The fraudster who swindled the ATM card
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन एटीएम कार्ड और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा के रोहतक के मुख्य बाजार का रहने वाला रिंकू है। उसने इस जिले के अलावा अन्य जगहों पर लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से नगदी निकालकर ठगी की है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक रिंकू एटीएम में जाने वाले ऐसे लोगों की तलाश में ज्यादा रहता था जो कैश निकालते समय एटीएम के प्रयोग में परेशानी महसूस करते हैं। खासकर अधिक उम्र के बुजुर्गों पर उसकी निगाह रहती थी। कैश न निकलने पर वह एटीएम के ठीक से काम न करने, पिन गलत होने आदि बातें कहकर एटीएम बदल देता था और मौका पाते ही खाताधारक के एटीएम से राशि निकालकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन

तीन साल पहले गंगोह और रामपुर मनिहारान में भी लोगों को झांसे में लेकर एटीएम बदलकर ठगी करने वालों को पकड़ा था। जिले में इस तरह की ठगी करने वाले लगातार सक्रिय रहे हैं। पुलिस ऐसे ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed