फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The flood of faith rose on Mahashivratri

हर हर महादेव, जय शिव शंभू से गूंजे शिवालय

Fri, 21 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith rose on Mahashivratri
महाशिरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से कस्बों तक हर-हर महादेव की गूंज शिवालयों में गूंजती रही। मौसम के बदले मिजाज के बाद रिमझिम फुहारों के बीच आस्था का सैलाब नहीं डिगा। लाखों की तादाद में जनपद में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और भोलेनाथ से सुखी जीवन की कामना की। चारों पहर पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। शिवालयों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। एसएसपी सहित आला अधिकारी हर पल सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवालयों को सजाया गया था। रंगीन रोशनी से शिवालय पूर्व संध्या से जगमगा रहे थे। चार प्रहर की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने विशेष अनुष्ठान भी कराया। तड़के चार बजे से सहारनपुर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर और श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में तांता लगा रहा। शिवालयों में जलाभिषेक को लंबी कतारें लगी रही। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग तक जलाभिषेक को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महाशिवरात्रि पर कई शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया। शिवालयों में तड़के से शाम तक हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। घंटे और घड़ियाल से माहौल धार्मिक होता रहा। दोपहर को रिमझिम फुहार पड़ी, लेकिन आस्था नहीं डिगी। सहारनपुर के औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने शिवरात्रि को परमपुरुष एवं प्रकृति का मिलन बताया। मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। व्यवस्था बनाने वालों में अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, अश्विनी, नरेश, किरण, गीता, कविता, रेखा, कमला, सुषमा, अमिता, कमला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सहारनपुर के तहसील श्री शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार की ओर से महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। शिव कीर्तन का आयोजन किया गया। परिवार के अध्यक्ष और मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रे, आचार्य संजीव शास्त्री, आरपी जिंदल, नेहा जिंदल, सिद्धार्थ ठक्कर, मनीष शर्मा, लोकमान्य त्यागी, कविता रेणु, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाली गई
श्री राम गुणगायन सभा की ओर से महाशिवरात्रि पर सिद्धपीठ श्री बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर रानीबाजार से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां, बैंड एवं नासिक महाराष्ट्र से आए विशेष बैंड आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर, रानीबाजार से शुरू होकर, दीनानाथ, मोरगंज, नया बाजार, सर्राफा, बाजार हलवाई हट्ट होते हुए मंदिर लौटी। इस दौरान शोभायात्रा का उद्घाटन अजय गुप्ता एवं अनिल गुप्ता ने किया। रथ के सारथी कांति लाल वर्मा रहे। रामानंद शर्मा, राजकुमार राजू, बाल किशन कंसल, राधेश्याम, सुरेंद्र बंसल, अशोक जैन, नवीन वर्मा, आशीष गुप्ता, मुन्ना चौहान, बिल्ला, अनुराग, अश्विनी गोयल, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट रहा डायवर्ट
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रूट डायवर्ट करने की वजह से शहर को जाम से बड़ी राहत मिली। बड़े वाहनों का बृहस्पतिवार रात से प्रवेश बंद कर दिया गया था। डायवर्ट रूट से भारी वाहनों को गुजारा गया। रूट डायवर्जन होने से बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सके। जिसकी वजह से यातायात दिन भर सुगम रहा। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
महाशिवरात्रि पर सभी प्रमुख शिवालयों पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट पूरी तरह से सक्रिय थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारी हर पल जानकारी लेते रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिर परिसरों में नजर रखी गई।

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी  शिव भक्त की लाइन

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्त की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी  शिव भक्त की लाइन

शिव रात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्त की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed