{"_id":"57f3fa1a4f1c1b940a26fcc7","slug":"the-fire-scorched-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, पांच लोग झुुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, पांच लोग झुुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic
सहारनपुर के गंगोह में रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने के बाद उसमें लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
गंगोह के मुहल्ला मुबारक अली में कौसर का मकान है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे उसके घर की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। बदबू आने पर उसने मुहल्ला सैयदान निवासी मसरूर को गैस सिलेंडर की लिकेज बंद करने के लिए बुला लिया।
इसी दौरान कुछ बच्चे भी मौके पर तमाशबीन हो गए। जैसे ही मसरुर ने गैस सिलेंडर को चैक करना शुरू किया तो अचानक सिलेंडर और आसपास फैली गैस ने आग पकड़ ली।
इसकी जद में आने से कौसर, मसरूर, आठ साल की बच्ची राबिया पुत्री नौशाद, 12 साल का वसीम और उसका 11 वर्षीय भाई अजीम पुत्र मुर्सलीन गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
बच्चों का शोर सुनकर मौके पर दौड़ पड़ोसियों ने रेत आदि डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी को आननफानन में गंगोह सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया। वहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।