Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fate of the candidates will be decided by the inclination of new voters.

Saharanpur News: नए मतदाताओंं के रुझान से तय होगा प्रत्याशियों का भाग्य

Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates will be decided by the inclination of new voters.
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दल युवाओं से लेकर समाज के अन्य सभी वर्गों को रिझाने में लगे हैं। सहारनपुर लोेकसभा क्षेत्र के 30346 पहली बार वोट देने वाले नए मतदाताओं का रुझान प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी नुक्कड़ सभाओं से लेकर गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चुनाव में युवाओं का रुझान बेहद अहम रहता हैं। इनमें भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले नए मतदाताओं की खास भूमिका है। उत्साह के चलते मतदाताओं का मतदान प्रतिशत के भी अधिक रहने की संभावना है। जिले में नए मतदाताओं की संख्या 42003 है। इनमें से 30346 सहारनपुर लोकसभा और 11657 कैराना लोकसभा क्षेत्र में हैं। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2601976 है। इनमें से 1855310 सहारनपुर लोकसभा और 746666 कैराना सीट के मतदाता हैं। बता दें कि जनपद की सात विधानसभा सीटाें में से पांच सहारनपुर लोकसभा और दो कैराना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। इनमें से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा और गंगोह एवं नकुड़ कैराना लोकसभा सीट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

जनपद में 18 से 19 आयु वर्ग के 42003 मतदाता हैं। यह मतदाता इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 30346 सहारनपुर लोकसभा और 11657 मतदाता कैराना लोकसभा सीट पर हैं। लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए नए मतदाताओं के खासा उत्साह है। --- हरिकृष्ण शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 18 से 19 आयु के जनपद के नए मतदाता --
विधानसभा -------- मतदाता
बेहट ------------- 7384
नकुड़ ----------- 6285
सहारनपुर नगर ----- 6146
सहारनपुर देहात ---- 6003
देवबंद ----------- 5665
रामपुर मनिहारान -----5130
गंगोह -------------5390
योग -------------- 42003
-------------
नोट : निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed