फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The family members went to the banquet hall for the wedding, searched the house behind

Saharanpur News: घरवाले शादी करने बैंक्वेट हाल गए, पीछे खंगाला घर

Sun, 14 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The family members went to the banquet hall for the wedding, searched the house behind
नागल। गांव शीतलाखेड़ा में शादी समारोह के दौरान बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ कर सोने-चांदी के आभूषण, 24 हजार की नकदी, कीमती और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर पास ही स्थित एक दूसरे ग्रामीण के घेर में खड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी चरण सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी नागल स्थित एक मैरिज प्लेस में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। सुबह जब परिजन घर लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, 24 हजार रुपये की नकदी तथा मेहमानों को देने के लिए रखे गए कीमती कपड़े चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना में गांव निवासी विपिन कुमार ने भी थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके घेर में खड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर चोरों ने चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं से गांव में दहशत और रोष का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed