फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fair committee is strict on the safety of devotees and has taken several decisions.

Saharanpur News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर मेला समिति सख्त, लिए कई निर्णय

Sun, 21 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The fair committee is strict on the safety of devotees and has taken several decisions.
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पर लगने वाले शारदीय मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को मेला प्रबंधन समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत के डाक बंगले पर हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।खासकर बाढ़ और पहाड़ी इलाकों से आने वाले पानी की संभावनाओं को देखते हुए ठोस इंतज़ाम किए जाएंगे। उन्होंने मेले के दौरान अचानक बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए समिति ने दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।पहला शिवालिक पहाड़ियों के किनारे से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला तैयार कर पानी की दिशा मोड़ने का प्रावधान किया जा रहा है ताकि मेले के मैदान में पानी न भर सके। नदी की दूसरी तरफ और ऊंचाई वाले स्थान पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए, जिससे श्रद्धालु असुरक्षित क्षेत्रों में न पहुंच सकें। दोनों प्रस्तावों को बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इसके अलावा अन्य कई अहम मुद्दों पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग आदि को भी सुचारू किए जाने पर बातचीत की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम विश्वास चौधरी, योगेश पुंडीर, बिजेंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, पूर्व प्रमुख हंसराज गौतम, शिवकुमार चौधरी, रविन्द्र चौधरी, जीत सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed