फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The faces of the examinees blossomed after seeing the easy question paper of Hindi.

हिंदी का आसान प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The faces of the examinees blossomed after seeing the easy question paper of Hindi.
राजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हिंदी विषय का आसान प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। दसवीं के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली तथा 12वीं के परीक्षार्थियों ने दोपहर की पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद जितने भी परीक्षार्थियों से बात की गई सभी ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। दसवीं के 32,380 और 12वीं के 28,275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सभी 101 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सुबह की पाली में प्रात: 08 बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक दसवीं के परीक्षार्थियों ने हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा दी। हिंदी विषय के लिए जनपद में 34,818 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 32,380 ने परीक्षा दी, जबकि 2,438 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रश्नपत्र 12 पेज का रहा। 70 नंबर के प्रश्न पत्र में दस सवाल पूछे गए थे। सुबह की ही पाली में 12वीं के परीक्षार्थियों ने सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकलते हुए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। दोपहर की पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चली, जिसमें 12वीं के परीक्षार्थियों ने हिंदी, सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा दी। हिंदी विषय के लिए पंजीकृत 29,675 परीक्षार्थियों में से 28,275 ने परीक्षा दी, जबकि 1,400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 16 पेज के प्रश्न पत्र में कुल 14 सवाल पूूछे गए थे।
विज्ञापन

दसवीं के परीक्षार्थियों की बात
-केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलीं आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज की इबा नाज ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। बोलीं, परीक्षा से पहले वह काफी डरी हुई थीं, लेकिन जैसे जैसे प्रश्न पत्र में दिए सवालों को पढ़ती गई तो डर निकलता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिनव इंटर कॉलेज बालपुर की छात्रा नीशु ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया। 70 नंबर के प्रश्न पत्र में उसे 55 से 60 नंबर आने की उम्मीद है। कोई भी सवाल ऐसा नहीं था जिसे मुश्किल कहा जा सके।
-केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान लगा। इसकी एक वजह कोरोना भी हो सकता है, जिसे देखते हुए प्रश्न पत्र को आसान रखा गया हो।
--शिफा ने बताया कि एक और दो नंबर के सवालों से लेकर छह नंबर के निबंध तक लिखने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा के दौरान सभी छात्र अपन प्रश्न पत्र हल करने में व्यस्त दिखे हैं।
12वीं के छात्रों की बात
-गौरी शंकर इंटर कॉलेज से हिंदी विषय की परीक्षा देकर निकले जेवी जैन इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद जैद ने बताया कि प्रश्नपत्र को हाथ में लेकर वह घबरा गए थे, लेकिन अंदर सवाल देखे तो कोई भी ऐसा नहीं था, जो नहीं पढ़ा हो।
-उज्ज्वल गर्ग ने बताया कि दस-दस नंबर के पद्यांश और कवि का साहित्यिक परिचय उनके लिए अच्छा रहा। जो पढ़कर गए थे वही प्रश्न पत्र में आया हुआ मिला। उन्होंने प्रश्न पत्र को सरल बताया।
-सिद्धार्थ राणे ने बताया कि एक सवाल का उत्तर लिखने में सात से आठ तक विकल्प दिए गए थे, जिन्होंने प्रश्नपत्र को आसान बना दिया।
-जेवी जैन इंटर कॉलेज के राजन ने भी हिंदी विषय की परीक्षा को आसान बताया। उनका कहना था कि पहला ही प्रश्नपत्र ठीक होने के बाद उनमें उत्साह बढ़ा हुआ है।
बिना मास्क के नहीं मिला केंद्रों में प्रवेश
परीक्षा केंद्रों के भीतर परीक्षार्थियों के साथ ही कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर सका। केंद्रों में प्रवेश के दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अनेक परीक्षार्थी खासकर छात्राओं के साथ उनके परिजन परीक्षा दिलाने पहुंचे थे।
सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी गेट जमे रहे, जिन्होंने किसी भी बाह्य तत्व को प्रवेश नहीं करने दिया। केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बाहर भी किसी व्यक्ति यहां तक की परिजनों को फटकने नहीं दिया। ऐसे में सभी अभिभावक एक साइड में खड़े नजर आए। जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य चार सदल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
पहले दिन की हिंदी विषय की परीक्षा पूरी तरह सफल और नकलविहीन रही है। सभी जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट एक्टिव रहे। पांचों सचल दस्तों ने औचक निरीक्षण कर केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखा है।

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।

इंटर का छात्र मौहम्मद जैद।

इंटर का छात्र मौहम्मद जैद।- फोटो : SAHARANPUR

इंटर का छात्र उज्ज्वल गर्ग।

इंटर का छात्र उज्ज्वल गर्ग।- फोटो : SAHARANPUR

इंटर का छात्र सिद्यार्थ राणे।

इंटर का छात्र सिद्यार्थ राणे।- फोटो : SAHARANPUR

इबानाज

इबानाज- फोटो : SAHARANPUR

निशु

निशु- फोटो : SAHARANPUR

अंजली

अंजली- फोटो : SAHARANPUR

शिफा

शिफा- फोटो : SAHARANPUR

केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं

केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या देखती छात्राएं

गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या देखती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आये छात्राओ की चेकिंग करते शिक्षक

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आये छात्राओ की चेकिंग करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान लाइन में लगे छात्र

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान लाइन में लगे छात्र- फोटो : SAHARANPUR

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान लाइन में लगे छात्रो को सेनेट

बोर्ड की परीक्षा के दौरान एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान लाइन में लगे छात्रो को सेनेट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed