फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The expectation of increase in the revenue of the market committee increased

मंडी समिति के राजस्व में बढोत्तरी होने के उम्मीद बढी

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The expectation of increase in the revenue of the market committee increased
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से मंडी समितियों के राजस्व में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। कानून आने के बाद से अब तक मंडी के राजस्व में करीब चार करोड़ रुपये की कमी आई है। अब पुरानी व्यवस्था के बहाल होने से मंडी की आय बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के बाद मंडी से बाहर खरीद करने पर मंडी शुल्क समाप्त होने और उत्पादों पर मंडी शुल्क घटने से मंडी समिति के राजस्व में कमी आई। पांच जून को 2020 को कानून बनने के बाद से अब तक सहारनपुर मंडी के राजस्व में करीब चार करोड़ रुपये की कमी आई है। मंडी समिति परिसर से बाहर कारोबार पर मंडी शुल्क से राहत के चलते काफी व्यापार बाहर ही शिफ्ट हो गए। मंडी समिति परिसर में कारोबार करने वाले व्यापारियों से पहले दो प्रतिशत मंडी शुल्क लिया जाता था। इसे घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही 46 जिंस पर से मंडी शुल्क हटाकर एक प्रतिशत यूजर चार्ज लगाया गया। इसके अलावा किराना, चावल, राइस मिल, फ्लोर मिल, लकड़ी का कारोबार मंडी समिति परिसर से बाहर होने से भी मंडी शुल्क प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके चलते मंडी समिति को राजस्व हानि का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री की कानून वापसी की घोषणा के बाद मंडी में पुरानी व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है। जिसके चलते मंडी समिति की आय में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद मंडी शुल्क में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। अब पुरानी व्यवस्था के तहत मंडी में या मंडी परिसर से बाहर व्यापार करने वालों को मंडी शुल्क देना होगा। इसके अलावा मंडी परिसर से बाहर कारोबार पर भी मंडी समिति का नियंत्रण होगा। इससे मंडी समिति के राजस्व में इजाफा होगा। - अशोक सिंह सोलंकी, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed