फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The existence of Hindon return drill

हिंडन का अस्तित्व लौटाने की कवायद

Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The existence of Hindon return drill
सफाई अभियान का शुभारंभ करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जहरीली हो चुकी हिंडन का उसका अस्तित्व लौटाने की कवायद बुधवार से शुरू हो गई है। अमर उजाला के जहर से जंग अभियान का प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेकर प्रशासन को हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसी अभियान श्रृंखला में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों ने हिंडन नदी के तट पर जाकर श्रमदान किया। साथ ही पौधारोपण भी किया। इसके बाद जनमंच प्रेक्षागृह में हिंडन प्रदर्शनी यात्रा का शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन


हिंडन प्रदर्शनी यात्रा का शुभारंभ मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने किया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल और पाइनवुड के बच्चों ने सरस्वती और गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान हिंडन नदी पर दस मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नदी के संबंध में जानकारी दी गई। 2030 वाटर रिसोर्सेज ग्रुप के नितिन ने हिंडन प्रदर्शनी यात्रा 2016 के संबंध में जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से इस दिशा में उठाए जा रहे कदम के बारे में भी बताया।

कहा कि नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए नदी में जल की मात्रा बढ़ानी होगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजयवीर यादव कहा कि वर्षा के जल को संचय कर नदी में जल की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

इसके लिए पुरका टांडा, गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर, जजनैर, और हसनपुर में पानी संचय करने की योजना है। मंडलायुक्त ने लखनऊ में गोमती, मथुरा में यमुना और बनारस में वरुणा नदी पर कराए जाने वाले कार्यों को सराहा। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एके बंसल, नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. पीके शर्मा, विनोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।


सुबह नौ बजे टपरी मार्ग पर गांव लाखनौर के निकट हिंडन नदी के तट पर श्रमदान किया गया। साथ ही पौधे भी लगाए गए। श्रमदान में प्रभारी जिलाधिकारी हरीश चंद्र, विनोद कुमार मिश्रा, पीके शर्मा, पेपर मिल के जीएम और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed