फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The entire country is Modi-Yogi's family: Pandey

पूरा देश प्रदेश ही मोदी-योगी का परिवारः पांडेय

Mon, 27 Nov 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The entire country is Modi-Yogi's family: Pandey
सहारनपुर सभा में सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा एवं बसपा नेतृत्व पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी और योगी का कोई सगा नहीं है, बल्कि पूरा देश और प्रदेश ही उनका परिवार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारें रही हैं, इस कारण नगर निकायों का बुरा हाल हो गया है। यदि देश और प्रदेश की सरकारों का पूरा फायदा उठाना चाहते हो तो भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं।
विज्ञापन


रविवार को गांधी पार्क मैदान में आयोजित रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों को नगर निकायों के विकास में कोई रुचि नहीं थी। यही कारण रहा कि सहारनपुर में निगम चुनावों को लगातार टाला जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा निगम में लोकतंत्र की स्थापना करना चाहती है। भाजपा नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेशों में भारत की छवि मजबूत हुई है।

सर्जिकल स्ट्राइक कर पाक और दोकलम मुद्दे पर भारत ने चीन को आइना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए कर्जमाफी की। फसलों का उचित मूल्य दिलाने का प्रबंध भी किया।

उन्होंने कहा कि जब पालिका की बैठक के बाद महिला सभासदों पर हमला किया गया तब तत्कालीन सभासद और अब भाजपा के मेेयर पद के प्रत्याशी ने बीच में घुसकर महिलाओं का सम्मान बचाया था।

सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग करते हुए कहा कि जिले को एनसीआर में शामिल किया जाए। जिले में बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाया जाए।


सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाईवे को अनापत्ति प्रमाणपत्र देकर इसे नेशनल हाईवे बनवाने के लिए सहयोग किया है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि नगरीय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed