फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'The effort is good, the results should also be pleasant'

‘प्रयास अच्छा है, परिणाम भी सुखद होने चाहिए’

Tue, 20 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
'The effort is good, the results should also be pleasant'
वुड कार्विंग कारोबारी चिराग सुनेजा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत पहली बार हो रहे वर्चुअल मेले में सहारनपुर के वुड कार्विंग कारोबारी भी ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। इससे कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा खरीदारों से जुड़ने का मौका मिल रहा है। हालांकि उत्पाद की जानकारी अ़ॉनलाइन लिए जाने के बाद कितने ऑर्डर कारोबारियों को मिलते हैं, यह भविष्य में पता चलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत वर्चुअल मेले का शुभारंभ किया। सहारनपुर जिले का वुड कार्विंग कारोबार ओडीओपी में शामिल हैं। यहां से सालाना एक हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात किया जाता है। इसके चलते यह वर्चुअल मेला कई मायने में महत्वपूर्ण है। वुड कार्विंग कारोबारी रविंद्र मिगलानी, रामजी सुनेजा, ओसाफ गुड्डू, फैजान शेख, मोहम्मद आरिफ आदि का कहना है कि वर्चुअल मेले के आयोजन का प्रयास अच्छा है, परिणाम भी सुखद होने चाहिए। कुल 10 कारोबारियों ने मेले में शिरकत की।
विज्ञापन

कारोबारियों की बात
- वुड कार्विंग कारोबारी प्रतीक मिगलानी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार दोनों दिन में 10 लोगों ने संपर्क किया है, जिनमें एक दुबई, एक यूके से भी खरीदार ने संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कारोबारी मनोज जैन ने बताया कि वर्चुअल मेले से फायदा मिलेगा। क्योंकि ग्राहक संपर्क करेगा तो खरीदारी भी होगी। दो दिन में आठ लोगों ने उनके ऑनलाइन स्टाल पर संपर्क किया है।
- चिराग सुनेजा बताते हैं कि कई विदेशी ग्राहकों से वर्चुअल मेले के दौरान ऑनलाइन संपर्क हुआ है। बातचीत के बाद जब ग्राहक सैंपल देखने की बात करेंगे तो उन्हें सैंपल भी भिजवाया जाएगा।

- कारोबारी अनवार अहमद का कहना है कि पूर्व में ईपीसीएच ने भी वर्चुअल मेला आयोजित किया था। अब यह ओडीओपी के तहत हो रहा है। ग्राहकों से संपर्क बढ़ने के साथ ही कारोबार को भी फायदा मिलेगा।

वुड कार्विंग कारोबारी - मनोज जैन

वुड कार्विंग कारोबारी - मनोज जैन- फोटो : SAHARANPUR

वुड कार्विंग कारोबारी - प्रतीक मिगलानी

वुड कार्विंग कारोबारी - प्रतीक मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

वुड कार्विंग कारोबारी  - अनवार अहमद

वुड कार्विंग कारोबारी - अनवार अहमद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed