फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The effect of weekly closure was visible, the market shifted

Saharanpur News: साप्ताहिक बंदी का दिखा असर, बाजार शिफ्ट हुआ

Wed, 15 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The effect of weekly closure was visible, the market shifted
यह कर्फ्यू  या कोरोना काल का दृश्य नहीं है, ब​ल्कि सहारनपुर की नेहरू का फोटो हैं। जहां मंगलवार 
सहारनपुर। महानगर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का असर नजर आया। बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। मंगल बाजार भी प्रतिबंधित बाजारों की बजाय मेला गुघाल स्थल पर ही लगाया गया। नेहरू मार्केट, शहीद गंज, लोहानी सराय, रायवाला आदि में मंगलवार को मंगल बाजार के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए नगर निगम ने मंगल बाजार को इन बाजारों से हटाकर मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट किया है। रोक के बावजूद 50 फीसदी फड़ लगाने वाले दुकानदार प्रतिबंधित बाजारों में ही मंगल बाजार लगा रहे थे।
विज्ञापन

बीते सप्ताह मंगलवार को नगर निगम और पुलिस ने सख्ती के साथ उन्हें प्रतिबंधित बाजारों से खदेड़ते हुए मेला गुघाल स्थल पर जाने को कहा था, साथ ही साप्ताहिक बंदी में खुली मिली दुकानें भी बंद कराई थी। इस मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के पालन के लिए दो दिन से बाजारों में प्रचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अपर नगरायुक्त राजेश यादव, अतिक्रमण प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा और नगर कोतवाल धर्मेंद्र गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल गुरुंग नेहरू मार्केट में श्रीराम चौक पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिस बल को देखते हुए नेहरू मार्केट में कोई दुकान नहीं खुली, क्योंकि प्रत्येक मंगलवार को मंगल बाजार की आड़ में 20 से 30 फीसदी दुकानें खुली रहती थी। इसके अलावा इक्का-दुकका फड़ लगाने वाले सामान लेकर पहुंचे, जो पुलिस को देखकर खुद ही मेला गुघाल स्थल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, लोहानी सराय, रायवाला में सन्नाटे जैसे हालात रहे। अधिकारी और पुलिस अपराह्न तीन बजे तक बाजार में डटी रही। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि साप्ताहिक बंदी असरदार रही है। मंगल बाजार भी मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed