फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The drinking water being provided in the metropolis will be tested

Saharanpur News: महानगर में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की होगी जांच

Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The drinking water being provided in the metropolis will be tested
सहारनपुर। महानगर में लोगों को निगम द्वारा मुहैया कराए जा रहे पेयजल की जांच होगी। इसके लिए डूडा और नगर निगम मिलकर काम करेंगे। नमूनों की जांच के लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को नगर निगम स्थित जल कल अनुभाग में महिलाओं के साक्षात्कार लिए गए। कुल 48 महिलाओं का चयन किया जाना है, लेकिन साक्षात्कार के लिए 60 महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन

जलकल अनुभाग के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की सरकार जांच करा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि पानी में क्लोरीन की मात्रा कितनी है अथवा है या नहीं। इसके लिए वुमेन पावर डूडा उपलब्ध कराएगा। कुल 48 महिलाएं रखी जानी हैं, जिनके ऊपर पांच सुपरवाइजर होंगी। साक्षात्कार के माध्यम से शनिवार को चयन कर लिया गया है। जांच के लिए अभी 40 वार्डों का चयन किया गया है। महिलाओं को पानी की जांच के लिए किट दी जाएगी। पानी का नमूना सुबह-सुबह का लिया जाएगा, जब नल से पहला पानी निकलता है। महिलाएं किट में पानी डालकर जांच करेंगी और साथ के साथ उसे रजिस्टर में दर्ज करेंगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित सुपरवाइजर और सदस्यों को मानदेय का भुगतान डूडा द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed