फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The doctor had conspired to murder after watching crime patrol

Saharanpur News: डॉक्टर ने क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी हत्या की साजिश

Sat, 28 Dec 2024 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
The doctor had conspired to murder after watching crime patrol

विज्ञापन
सहारनपुर। बागपत के डॉक्टर मुबारिक ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद को मृत दिखाने की साजिश क्राइम पेट्रोल देखकर रची। उसने एक महीने पहले पुरानी कार खरीदी। इसके बाद अपनी ही कद काठी के एक युवक को ढूंढा। युवक को शराब पिलाकर कार में जिंदा जला दिया।
पूछताछ में हत्यारोपी डॉ.मुबारिक ने बताया कि छह महीने पहले दो कार और दो बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी। पांच लाख रुपये का बीमा और 10 लाख रुपये पर्सनल लोन बैंक से लिया था। जीएसटी भी भरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने सस्ती जमीन दिलाने के लिए अपने पड़ोसी मसूद उर्फ लीलू से नौ लाख रुपये लिए। इसके अलावा अन्य लोगों से भी लाखों रुपये ले लिए। उस पर करीब 20 से 25 लाख रुपये का कर्ज हो गया। अब वह कोई ऐसा तरीका ढूंढने लगा, जिससे उसे कर्ज न चुकाना पड़े। यह तरीका उसे क्राइम पेट्रोल सीरियल से मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में कोई चूक न हो इसके लिए उसने एक एपिसोड करीब दस बार देखा। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अब उसे एक कार और एक शव की आवश्यकता थी। जिससे वह खुद को मृत साबित कर सके। एक महीने पहले उसने 26 हजार रुपये में पुरानी मारुति 800 कार खरीदी। अब उसे एक शव की तलाश थी, जिसकी कद काठी उससे मिलती जुलती हो। काफी ढूंढने के बाद भी उसे शव नहीं मिला। इस बीच वह अपने बहनोई के कारखाने में पहुंचा। वहां उसने सोनू को देखा जो कद काठी में उसके जैसा ही था। सोनू यमुनानगर से आकर मोहल्ला हबीबगढ़ में रह रहा था। डाॅक्टर ने सोनू से दोस्ती कर ली।
22 दिसंबर की शाम उसने सोनू को ढाबे पर बुलाया। वहां से मंडी समिति रोड पर एक ठेके से उसने शराब खरीदी। इसके बाद अपनी पुरानी कार में सोनू को बैठकर बिजोपुरा के पास नहर की पटरी पर गया। वहां दोनों ने शराब पी।

सोनू के गिलास में नशे की गोलियां डाल दीं, जिससे वह बेसुध हो गया। डॉक्टर ने उसके गले से चेन निकाल ली। इसके बाद कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकला, लेकिन एक गलती की वजह से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed