{"_id":"6ad3cd38ff5aa01bec0b2ecc","slug":"the-dm-inspected-the-polling-stations-at-sam-and-jv-jain-college-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186130-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम ने एसएएम और जेवी जैन कॉलेज के मतदान स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम ने एसएएम और जेवी जैन कॉलेज के मतदान स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए बूथों पर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने एसएएम इंटर कॉलेज और जेवी जैन डिग्री कॉलेज में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखी। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एप के संबंध में जानकारी की। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्हें नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराना पात्र नागरिक का अधिकार है। इसलिए अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अर्ह मतदाता पंजीकरण से छूटने न पाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक अपने बूथ पर बीएलओ के पास फार्म-6 जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी फार्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। अभियान के तहत अगला विशेष शिविर 24 अक्तूबर को भी बूथों पर आयोजित किया जाएगा।