फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The division has made a significant leap in sugarcane production within the state.

Saharanpur News: गन्ना उत्पादन में मंडल ने प्रदेश में लगाई लंबी छलांग

Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The division has made a significant leap in sugarcane production within the state.
सहारनपुर। मंडल ने गन्ना उत्पादन में लंबी छलांग लगाई है। शामली और मुजफ्फरनगर ने प्रदेश में क्रमश: पहला और तीसरा स्थान हासिल किया है। शामली लगातार आठवें वर्ष प्रदेश में प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन में पहले पायदान पर आया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गन्ना क्रॉप कटिंग के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें शामली ने 2025-26 में प्रति हेक्टेयर 969.12 क्विंटल की उपज हासिल की है। इसी तरह मुजफ्फरनगर ने भी 900.96 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज प्राप्त की। इस लक्ष्य में सहारनपुर जिला पिछड़ा है। सहारनपुर जिले ने 825 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब शामली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वर्ष 2018-19 में शामली की औसत गन्ना उपज 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2019-20 में 990.64, वर्ष 2020-21 में 1004.28, वर्ष 2021-22 में 1014.16, वर्ष 2022-23 में 1025.12, वर्ष 2023-24 में 1036.04 और वर्ष 2024-25 में 1023.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज की गई। गन्ना विभाग के अनुसार किसानों द्वारा उन्नत गन्ना प्रजातियों को लगाया गया, साथ ही समय पर सिंचाई, सीमित खाद और वैज्ञानिक विधि के प्रयोग से यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिम में उपज बेहतर

क्रॉप कटिंग के मामले में दूसरे नंबर पर रहा बागपत। बागपत में 914.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज प्राप्त हुई है। मेरठ में 888.68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन हुआ है। उपज के मामले में पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी जिलों का प्रदर्शन बेहतर है। पूर्वांचल के जिले बस्ती में 711.64, देवरिया में 688.64, बलिया में 684.08 और आजमगढ़ में उपज 697.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। प्रदेश की गन्ने की औसत उपज 825.56 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

------
गन्ना क्रॉप कटिंग में शामली और मुजफ्फरनगर ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि सहारनपुर इसमें थोड़ा पीछे रहा है। प्रदर्शन को सुधारने के लिए किसानों को उन्नतशील बीज और वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- ओपी सिंह, उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed