फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The divine Sahasrarachana (worship with a thousand offerings) and Yajna (fire ritual) of Mother Aparajita took place at the Shankaracharya Ashram.

Saharanpur News: शंकराचार्य आश्रम में हुआ मां अपराजिता का दिव्य सहस्त्रार्चन और यज्ञ

Wed, 31 Dec 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The divine Sahasrarachana (worship with a thousand offerings) and Yajna (fire ritual) of Mother Aparajita took place at the Shankaracharya Ashram.
सिद्धपीठ स्तिथ शंकराचार्य आश्रम में आयोजित यज्ञ में शामिल वेदपाठी ब्राह्मण। श्रोत-आश्रम
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में मां भगवती अपराजिता शाकंभरी धाम में विधि-विधान से दिव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पुष्पों द्वारा मां का सहस्त्रार्चन किया गया। इसमें भगवती के यंत्र पूजन, आवरण पूजन सहित अन्य वैदिक कर्मकांड पूरे श्रद्धा भाव से संपन्न कराए गए।
विज्ञापन


बता दें कि आगामी तीन जनवरी को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शाकंभरी जयंती का आयोजन विगत वर्षों की भांति धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय संघ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी सहजानंद जी महाराज द्वारा छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन से मां को भोग लगाया जाता है। उसी क्रम में शंकराचार्य आश्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान के अंतर्गत श्रीसूक्त एवं कनकधारा स्तोत्र के मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती का यज्ञ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


यज्ञ में यजमान के रूप में ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि शिवानंद उनियाल, आचार्य सुधीर शर्मा, आचार्य राहुल शर्मा, आचार्य पीयूष शर्मा, आचार्य निशांत, आचार्य विशाल, आचार्य श्रवण शर्मा, आचार्य प्रिंस शर्मा, आचार्य अतुल शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed