फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district's export sector is poised to emerge from the quagmire of tariffs.

Saharanpur News: टैरिफ के मझधार से उबरने को तैयाार जिले का निर्यात क्षेत्र

Fri, 06 Feb 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The district's export sector is poised to emerge from the quagmire of tariffs.
- वर्ष 2024 में जिले से 131 मिलियन डॉलर का हुआ था निर्यात
विज्ञापन


- वर्ष 2025 में टैरिफ के बावजूद मात्र 19 फीसदी की आई गिरावट
- वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, स्थिति हुई स्पष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। टैरिफ के मझधार से जिले का निर्यात क्षेत्र उबर रहा है। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में जिले से 105 मिलियन डॉलर के उत्पाद निर्यात किए गए, जो 2024 के मुकाबले मात्र 19 फीसदी कम हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
पिछले वर्ष अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद जिले से निर्यात होने वाले वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर बुरा असर पड़ा। टैरिफ से मशीनरी उपकरण के निर्यात पर भी विपरीत असर पड़ा। इसके बाद ब्रिटेन, न्यूजीलैंड समेत अन्य देशों के साथ हुए एफटीए एग्रीमेंट के बाद निर्यातकों ने नए बाजारों का रुख किया। इससे अक्तूबर के बाद नवंबर से हालात सुधरने शुरू हुए। इसी का नतीजा रहा कि जिले के निर्यात में इतनी गिरावट नहीं हुई, जिसका अंदाजा था।
विज्ञापन

जिले ने मशीन उपकरणों का निर्यात कर करीब 12.52 मिलियन डॉलर की कमाई की। वुडन हैंडीक्राफ्ट के लिए अमेरिका बड़ा बाजार है, लेकिन टैरिफ ने इस बाजार के दरवाजे एक तरह से बंद कर दिए। इसके बाद से निर्यातकों ने नए बाजारों की तलाश की। जिले से गल्फ देशों को भी उत्पाद निर्यात किए जाने लगे। इसके अलावा अन्य छोटे देशों के साथ भी कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई। अब जब अमेरिका के साथ डील की बात सामने आ रही है, तो निर्यातकों को इसमें और तेजी आने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चार वर्षों से हो रही निरंतर गिरावट
जिले का निर्यात पिछले चार वर्षों में 17.42 अरब से गिरकर छह अरब रुपये तक रह गया है। वित्त वर्ष 2021-22 में जिले से 17.42 अरब रुपये का निर्यात हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर मात्र 12.94 अरब रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 में जिले से बाहरी देशों को 12.54 अरब रुपये का निर्यात किया गया। इसी तरह वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से नवंबर तक जिले से 600 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed