फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district will get uninterrupted electricity till September

Saharanpur News: जनपद को सितंबर तक मिलेगी निर्बाध बिजली

Mon, 26 Aug 2024 01:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
The district will get uninterrupted electricity till September
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा कि जनपद को सितंबर तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अभियंता ने उद्यमियों को सितंबर तक कट मुक्त सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसआईए के अध्यक्ष शिवकुमार गौड ने मुख्य अभियंता को उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वरिष्ठ उद्यमी राजीव अग्रवाल, शरद भार्गव भार्गव ने भी उद्योगों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को दी। अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने अतिक्रमण एवं जनमानस के असहयोग को स्मार्ट सिटी के लिए सबसे बड़ा रोडा बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पिछले दो वर्षों में अनेक विकास कार्य कराए हैं। बैठक में 17 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की महिला शाखा की अध्यक्ष सुमन राजपूत, प्रियांशी चावला, निशा साहनी, पूनम बाली, सुशील अनेजा, नितिन पंवार, करण आहूजा, शिवकुमार, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संचालन सरदार दलजीत सिंह कोचर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed