फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The District Magistrate inspected the under-construction civil terminal

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the under-construction civil terminal
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सरसावा सिविल टर्मिनल के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द शेष कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य को यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी नकुड़ को समय समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल टर्मिनल केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके पूरा होने से जनपदवासियों को आवागमन में सुगमता होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी नकुड़ संगीता राघव, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed