{"_id":"68794e606f90f891460a7ad1","slug":"the-district-jumped-60-places-to-16th-position-in-the-cleanliness-survey-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154263-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में 60 पायदान की छलांग लगाकर 16वें नंबर पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में 60 पायदान की छलांग लगाकर 16वें नंबर पर जिला
Fri, 18 Jul 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर ने तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में 60 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। राष्ट्रीय रैकिंग में कुल 12,500 अंकों में से 10,338 का स्कोर हासिल कर सहारनपुर महानगर ने राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की है। 2022 में 40वीं, वर्ष 2023 में 76वीं रैंक प्राप्त हुई थी। प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान मिला है।
अपर नगर आयुक्त प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मृत्युंजय ने बताया किक गार्बेज फ्री सिटी में सहारनपुर को वन स्टार तथा ओडीएफ, वॉटर श्रेणी में वॉटर प्लस प्राप्त हुआ है। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन में निगम ने सौ फीसदी नंबर हासिल किए हैं। कूड़ा पृथक्करण में 43 फीसदी, रेजीडेंशियल सफाई में 95, बाजारों में सफाई के लिए 91 फीसदी, नाला/तालाबों की सफाई में 100 प्रतिशत तथा शौचालयों की सफाई में 95 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्वच्छता रैकिंग में उछाल पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने नगर निगम टीम के प्रयासों की सराहना की। नगर निगम स्वच्छता के मामले में लगातार इतिहास लिख रहा है। आगामी वर्षों में हम टॉप फाइव में जगह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों ने नगर निगम की टीम में और अधिक उत्साह का संचार किया है। निगम की टीम सहारनपुर को और अधिक स्वच्छ रखने के लिए नयी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेगी।