फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district hospital will undergo a transformation; both main entrances will be rebuilt.

Saharanpur News: जिला अस्पताल की बदलेगी सूरत, नए बनेंगे दोनों मुख्य द्वार

Wed, 10 Dec 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The district hospital will undergo a transformation; both main entrances will be rebuilt.
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की सूरत बदलेगी। अस्पताल के दोनों मुख्य द्वार नए बनेंगे। इसके अलावा संक्रामक रोग वार्ड, ट्रामा सेंटर का नवीनीकरण होगा। वार्डों में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। अब शासन से बजट मिलते ही जिला अस्पताल में सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। संक्रामक रोग वार्ड में नई टाइल्स, शौचालय, दरवाजे, खिड़की और जाली बदली जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड की गैलरी में टाइल्ड बिछाई जा रही है। दीवारों पर भी टाइल्स लगाई जा रही है। इसके अलावा छत पर पुट्टी की जा रही। ट्रामा सेंटर का भी सुंदरीकरण होगा। यहां भी टाइल्स, शौचालय और स्टाफ कक्ष की मरम्मत की जाएगी। अस्पताल के दो मुख्य द्वार है। यह भी नए बनाए जाएंगे। बंद वाले मुख्य द्वार पर एक बैंक का एटीएम है। मरम्मत के दौरान इसे हटाने के लिए प्रमुख अधीक्षक ने बैंक को पत्राचार किया है। इमरजेंसी वार्ड की रंगाई-पुताई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------



जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड, ट्रामा सेंटर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। दोनों मुख्य द्वार पर नए बनेंगे। एक द्वार पर एटीएम की वजह से थोड़ी परेशानी आ रही है। इस संबंध में संबंधित बैंक को पत्र लिख दिया है।

- डॉ. सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed