फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district got a gift of 67 crores

Saharanpur News: जनपद को मिली 67 करोड़ की सौगात

Thu, 23 Feb 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The district got a gift of 67 crores
मॉ शांकभरी मंदिर : फाईल फोटो
सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में जनपद को 67 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इससे जनपद में विकास कार्यों को पंख लगेंगे। सिद्धपीठ मां शांकभरी देवी मंदिर क्षेत्र का पर्यटन स्थल रूप में विकास किया जाएगा। इसके लिए बजट में इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। बेहट तहसील में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए करीब सात करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं जनपद में शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शहर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा, जिसके लिए बजट में दस करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर जनपद के अलावा देश भर से श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं। मां शाकंभरी देवी मंदिर का विकास योगी सरकार की प्राथमिकता में है। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना भी मां शाकंभरी के नाम से की है। हर चुनाव की जयघोष भी भाजपा सहारनपुर की करती है। बुधवार को पेश किए गए बजट में मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र का विकास पर्यटन स्थल के रूप में करने की घोषणा की है। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के विकास की कार्य योजना काफी समय से बनाई जा रही है। पिलखनी से शाकंभरी तक रेल चलाने की घोषणा भी हो चुकी है। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है। बेहट से मां शाकंभरी तक फोर लेन बनाने, शाकंभरी से हरिद्वार से नया ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्राम गृह बनाने, भूरादेव से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण, मोबाइल टॉवर की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने, पथ प्रकाश आदि व्यवस्था योजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4-जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो

अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी भैरवतंत्राचार्य सहजानंद जी महाराज का कहना है कि सिद्धपीठ शांकभरी देवी में बीएसएनएल द्वारा लगाया टॉवर सही काम नहीं करता। श्रद्धालुओं के लिए 4-जी की सुविधा शुरू कराई जाए। सीएम की घोषणा अनुसार 24 घंटे बिजली भी मिलनी चाहिए। पर्यटन स्थल के रूप में सिद्धपीठ का विकास होने से श्रद्धालुुओं को सुविधाएं मिलेंगी, जो अच्छी बात है।

------

पहले सड़क फोरलेन बने

मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा सिद्धपीठ तक सड़क फोरलेन बनाने से मेले के दौरान लगने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को जाम से मुक्ति मिलेगी। सबसे पहले इसका निर्माण होना चाहिए। रेल मंत्री द्वारा पिलखनी से सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी तक रेलवे निर्माण कराए जाने के बारे में कहा गया था, जिसको जल्दी से जल्दी पूर्ण किया जाए। उससे श्रद्धालुओं को भी भारी लाभ मिलेगा।


स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी

सहारनपुर। बेहट तहसील के गांव जाटोवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए बजट में करीब सात करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है। इस धनराशि से कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार राजा के अनुसार कॉलेज का निर्माण कार्य दिसंबर 2011 में बसपा शासन काल में शुरू हुआ था। उस समय 15 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। बजट नहीं होने से कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2015 से 2021 तक बंद रहा। दो साल पहले 2021 में योगी सरकार ने ही 33 करोड़ का बजट जारी किया था। जिसमे हॉस्टल, बाउंड्री वाल, ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य लगभग पूरा है। इसके अलावा मुख्य सड़क से स्पोर्ट्स कालेज तक आने वाला रास्ते पर सड़क निर्माण, आवास, बहुउद्देशीय हाल आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed