फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dilapidated buildings of the schools were not demolished, the danger looming

ध्वस्त नहीं हुए विद्यालयों के जर्जर भवन, मंडरा रहा खतरा

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings of the schools were not demolished, the danger looming
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण कराया जाना था। मगर विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक 50 फीसदी भवन भी ध्वस्त नहीं किए गए हैं। हैरत की बात यह है कि संबंधित अधिकारी जुलाई 2021 में 90 फीसदी विद्यालयों का ध्वस्तीकरण हो जाने का दावा कर रहे थे। जर्जर भवनों को ध्वस्त नहीं किए जाने से हादसा होने का खतरा है।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में विद्यालयों के जर्जर भवनों की सूची बनाकर शासन को भेजी गई थी। जिले में करीब 277 जर्जर भवन चिह्नित किए गए थे। सबसे ज्यादा हालत खराब मुजफ्फराबाद ब्लाक के विद्यालयों की मिली थी। वहां 40 भवन जर्जर पाए गए थे। इसके अलावा सरसावा क्षेत्र में 07, नागल क्षेत्र में 18, गंगोह क्षेत्र में 30, साढ़ौली कदीम क्षेत्र में 21, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 08, बलियाखेड़ी ब्लाक क्षेत्र में 13, देवबंद क्षेत्र में 09 भवन चिह्नित किए गए। इनमें से 125 जर्जर भवनों को पहले चरण में ध्वस्त किया जाना था। इनमें कई विद्यालय भवन तो ऐसे हैं, जिनकी छतों पर पेड़ तक उग आए थे। खास बात यह है कि अब कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं और बरसात का मौसम है। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना हुआ है। साथ ही जर्जर के नजदीक से गुजरने वाले राहगीरों को भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

विद्यालयों के जिन जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया था, उनमें से करीब 50 फीसदी भवन ध्वस्त करा दिए गए हैं। दरअसल, भवनों को ध्वस्त करने की एक पूरी प्रक्रिया है, जिसमें अकेला बेसिक शिक्षा विभाग शामिल नहीं है। अन्य विभाग भी इसमें शामिल हैं। इसलिए थोड़ा विलंब हो रहा है। मगर जल्द ही सभी जर्जर भवनों को गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव जैमिनी, जिला समन्वयक, निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed