फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The demand of the youth to leave, the villagers reached the police station

युवकों की छोड़ने की मांग, थाने पहुंचे ग्रामीण

Mon, 12 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The demand of the youth to leave, the villagers reached the police station
सहारनपुर, गागलहेड़ी। ग्राम हरियाबांस में बच्चा चोरी करने के शक में मनोरोगी युवक की पिटाई के मामले दो युवकों को गागलहेड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पता लगने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर युवकों को छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवक निर्दोष हैं, जिन्होंने मनोरोगी युवक की पिटाई नहीं की है।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को बताया कि वीडियो के आधार पर चिह्नित किए गए लोगों को ही पुलिस पकड़ रही है। किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसपी सिटी ने मामले में उचित कार्रवाई और किसी निर्दोष को न पकड़ने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं, ग्रामीणों के भारी संख्या में थाना गागलहेड़ी पर एकत्र होने की सूचना पर थाना जनकपुरी, देहात कोतवाली, थाना फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इनके अलावा एमएलसी शाहनवाज ने भी थाने पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में 20 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसी आधार पर युवकों को हिरासत में लिया गय है। किसी को बेवजह पुलिस परेशान नहीं करेगी। इसके पश्चात ग्रामीण थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed