फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The defaulters of labor colony deposited Rs 4.80 lakh

Saharanpur News: लेबर कॉलोनी के बकायेदारों ने जमा कराए 4.80 लाख रुपये

Sun, 18 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The defaulters of labor colony deposited Rs 4.80 lakh
लेबर कालोनी में आयोजित कर वसूली शिविर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के कर विभाग की ओर से रविवार के अवकाश में लेबर कॉलोनी में कर वसूली शिविर का आयोजन किया गया। कर अधीक्षक सुुधीर शर्मा की उपस्थिति में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में बकायेदारों ने 4.80 लाख रुपये जमा कराए। शेष बकायेदारों से कर वसूली के लिए अगला शिविर जल्द लगेगा।
विज्ञापन

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि लेबर कॉलोनी में 15 से 20 फीसदी नागरिक ऐसे हैं, जो गृह, सीवर और जलकर नहीं चुका रहे हैं। उन पर बकायेदारी इकट्ठा हो रही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के निर्देश पर उक्त बकायेदारों को नोटिस जारी कर जल्द कर नहीं चुकाने पर भवन सील करने की चेतावनी दी गई थी। नतीजा यह हुआ कि रविवार को आयोजित शिविर में लोगों ने खुद पहुंचकर 4.80 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने बताया कि लेबर कॉलोनी में अगला शिविर 23 दिसंबर शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। जिन लोगों ने अभी कर जमा नहीं कराया है वे 23 दिसंबर तक जमा करा दें। अन्यथा नगर निगम कार्रवाई के लिए मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि बकाया धनराशि जमा करने पर अगले वित्तीय वर्ष में वर्तमान वर्ष के कर पर 20 प्रतिशत की छूट समय से जमा करने पर दी जाएगी। यदि वह मार्च तक पूर्ण धनराशि जमा नहीं करते हैं तो नियमानुसार बकाया धनराशि पर 12 प्रतिशत की दर से चक्रवृद्धि ब्याज निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed