फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The danger is not over yet, this carelessness should not be heavy

खतरा अभी टला नहीं, ये लापरवाही पड़ न जाए भारी

Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The danger is not over yet, this carelessness should not be heavy
सहारनपुर में कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट में सब्जी खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही घट गए हों, लेकिन नागरिकों की लापरवाही फिर सांसों को सांसत में डाल सकती है। कोरोना कर्फ्यू और छूट के दौरान कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई का भी लोगों पर असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी छूट के दौरान चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नखासा बाजार, चौकी सराय, खानआलमपुरा, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, कंबोह का पुल और चिलकाना रोड सहित अनेक बाजारों में भीड़ नजर आई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना ही लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह हाल तो तब है जबकि पुलिस की ओर से रोजाना बड़ी संख्या में लोगोें के चालान काटे जा रहे हैं। बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। वहीं, पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी लोग मनमानी कर रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान भी सड़कों पर खूब आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काटे 106 लोगों के चालान
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को मास्क न लगाने पर 106 लोगों के चालान काटे गए। इसके साथ ही शाम को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर भी कार्रवाई की। एसपी सिटी ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed