फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The culvert is broken, the path is tight and life is in danger

टूटी है पुलिया, तंग है रास्ता और खतरे में जान

Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The culvert is broken, the path is tight and life is in danger
रामपुर मनिहारान में टूटा पड़ा पूर्वी यमुना नहर का पुल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में रजबहे और नहरों की पुलिया की हालत जर्जर है। रेलिंग टूटी हुई है। कई जगह तो रास्ता भी तंग है, जिस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। कई जगह नहर पर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। ऐसी तमाम समस्याएं लोगों के सामने आ रही हैं। अब पूर्वी यमुना नहर खंड और सिंचाई विभाग की तरफ से ऐसी 483 पुलिया चिह्नित की गई हैं, जिनकी मरम्मत की जानी है। मरम्मत का अभियान पूरे प्रदेश स्तर पर चलाया जाना है। पेश है जिले में टूटी पुलिया की हालत पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

पांच साल से टूटी है रेलिंग
मिर्जापुर क्षेत्र में कासमपुर - फैजाबाद मार्ग पर बरसाती नदी की पुलिया की रेलिंग करीब पांच साल से टूटी हुई है। पूर्व प्रधान मो. इनाम, कामिल, शहजाद आदि ने बताया कि रात में बरसाती नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। यह रास्ता हथिनीकुंड बैराज से होकर हरियाणा, हिमाचल और पंजाब तक जाता है। इसी तरह नानूवाला-पांडली मार्ग पर रजबहे की पुलिया की दीवार टूटी पड़ी है। यह रास्ता पाडली गांव से होते हए ढाबा, रायपुर और सिकंदरपुर सहित कई गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

बहुत उठाई मांग पर नहीं हुआ निर्माण
साढ़ौली कदीम के आलमपुर रजबहे की पुलिया कई साल से टूटी है। इससे कई बार रजबहे में पानी की अधिकता के कारण खेतों में पानी घुस जाता है और फसल बर्बाद हो जाती है। वहीं, आबादी क्षेत्र में भी पानी पहुंच जाता है। ग्रामीण सोहन सिंह, तेजपाल, सोमपाल, रमेशचंद, राजीव कुमार, मन्नान राव, साजिद, सईद और हाशिम का कहना है कि उक्त पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार इसकी मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा है पुल, जाना पड़ता है घूमकर
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव कल्लरपुर गुर्जर के पास आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले पूर्वी यमुना नहर का पुल दो दशक से टूटा है। इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर अपने गांव और खेतों में जाना पड़ता है। इस मार्ग से मुख्य रूप से तुरमतखेड़ी, ढाकदेई, हंगावली, जानखेड़ा, नैनखेड़ी और राजपुर आदि जुड़े हैं। ग्रामीण गजेंद्र सिंह, इसरार, नकली सिंह, प्रवीण कुमार, सुलेमान, शकील अहमद आदि का कहना है कि पूर्व में कई बार इस पुल के निर्माण की मांग उठाई। वर्तमान में इस पुल के बराबर में बनी झाल भी धराशायी हो चुकी है, जिसे अब नहर पार पैदल जाने के लिए रास्ता बंद हो चुका है। ग्रामीण आज भी इस पुल के निर्माण की बाट जोह रहे हैं।

पूर्वी यमुना नहर अपर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि जनपद में टूटी पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी। ऐसी 483 पुलिया चिह्नित कर ली गई हैं।

मिर्जापुर में नानूवाला-पाडली मार्ग पर रजबाहे की पुलिया की टूटी दीवार

मिर्जापुर में नानूवाला-पाडली मार्ग पर रजबाहे की पुलिया की टूटी दीवार- फोटो : SAHARANPUR

मिर्जापुर क्षेत्र में कासमपुर-फैजाबाद मार्ग पर राजबाहे की टूटी हुई पुलिया की दीवार

मिर्जापुर क्षेत्र में कासमपुर-फैजाबाद मार्ग पर राजबाहे की टूटी हुई पुलिया की दीवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed