फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The culture of fatwas ended after the formation of the BJP government: Yogi

भाजपा सरकार बनने के बाद खत्म हुई फतवों की संस्कृति : योगी

Fri, 08 May 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 08 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The culture of fatwas ended after the formation of the BJP government: Yogi
देवबंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवबंद से जब फतवे जारी होते थे तो देश के अंदर हलचल पैदा हो जाती थी। लोगों को लगता था अब पता नहीं क्या होगा। देवबंद इससे बदनाम हो रहा था, लेकिन वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद फतवों की संस्कृति समाप्त हो गई।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस सहारनपुर की पहले लोगों ने फतवे जारी कर दुर्गति कर रखी थी अब वो फतवों की कार्य संस्कृति से मुक्त होकर न केवल प्रगति कर रहा है, बल्कि भारत की समृद्धि में भी अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में इसी सहारनपुर में सिख विरोधी दंगे हुए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 और 2014 में मुजफ्फरनगर, शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश जल रहा था। कर्फ्यू लगता था और आवागमन बंद हो जाता था। उन परिस्थितियों में वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश की जनता ने विश्वास किया और प्रदेश में डबल इंजन की पहली सरकार बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के कारीगरों द्वारा वर्ल्ड क्लास काष्ठकला वुड कार्विंग के कार्य को नई पहचान मिली है। अब सहारनपुरवासी भी कह सकते हैं हमने अपने दम पर कुछ विशिष्ट किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सहारनपुर वही जनपद है जहां 2013 से 2016 तक दंगे हो रहे थे। कनेक्टिविटी नहीं थी, विकास के कार्य ठप थे, देश की राजधानी में जाने के लिए चार से छह घंटे का समय और प्रदेश की राजधानी में 12 से 14 घंटे का समय लगता था। शिक्षा और खेल का प्रमुख केंद्र नहीं था। उन्होंने कहा कि सहारनपुर अपनी पहचान के लिए मोहताज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed