फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crop of hopes of farmers is withering due to non-availability of fertilizers

Saharanpur News: खाद नहीं मिलने से मुरझा रही किसानों की उम्मीदों की फसल

Sat, 12 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The crop of hopes of farmers is withering due to non-availability of fertilizers
चिलकाना। खाद नहीं मिलने से खेती को ही नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि किसानों की उम्मीदों की फसल भी मुरझा रही है। गांव पटनी स्थित बी पैक्स बहुउद्देश्यीय सोसायटी की किसान चौपाल में किसानों ने अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव पटनी स्थित सहकारी समिति के कार्यालय पर आयोजित चौपाल की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने की। चौपाल में गांव हरड़ाखेड़ी निवासी किसान सुरेंद्र कश्यप तथा गांव पटनी निवासी धर्मपाल सिंह ने कहा सहकारी समिति पटनी से 16 गांव जुड़े हुए हैं। यहां हर महीने लगभग 330 कट्टे यूरिया खाद के आते हैं। हर किसान को तीन कट्टे खाद दिया जाता है, जो छह माह के लिए होता है। समिति से जिस संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। उस हिसाब से मिलने वाला खाद पर्याप्त नहीं है। किसान खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लग जाते हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिलता।
विज्ञापन

इसके अलावा हरडाखेड़ी निवासी गौतम कश्यप ने भी समिति के बढ़ते हुए विस्तार को देखते हुए यहां पर मिलने वाली सुविधाओं की कमी के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने कहा कि किसानों खाद न मिलने की समस्या को मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति पर प्रति सप्ताह दो गाड़ी खाद आती हैं, जो वास्तव में कम हैं। खाद की मात्रा को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में समिति के सचिव कुलदीप शर्मा, तहसीन अली सीकरी खुर्द, धर्मपाल सिंह सीकरी कला, दिनेश शर्मा सीकरी कला, धर्म सिंह पटनी, गौतम कश्यप एवं सुरेंद्र कुमार हरड़ाखेड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed