फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crooks scare the factory watchman and take away goods worth 2.5 lakhs

बदमाश फैक्टरी चौकीदार को डराकर ढाई लाख का माल ले गए

Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The crooks scare the factory watchman and take away goods worth 2.5 lakhs
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक टेक्सटाइल फैक्टरी में शुक्रवार की रात में चौकीदार को चाकू से आतंकित कर चार बदमाश करीब ढाई लाख का माल लूटकर ले गए। बदमाशों ने सीसीटीवी के कनेक्शन भी काट दिए और डीवीआर भी साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रकाशपुरम कॉलोनी के रहने वाले सुमित रामपाल की देहरादून रोड पर राकेश केमिकल पुलिस चौकी के पास ही एसए टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। इसमें गारमेंट्स तैयार करने के लिए कपड़ा लाया जाता है और यहां उसकी कटिंग कराने के बाद बाहर सिलाई करवाई जाती है। फैक्टरी मालिक सुमित के मुताबिक उसके चौकीदार जाहिद ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने चाकू से डराते हुए यहां से गारमेंट्स के कुछ बंडल समेटे। बाद में धमकाते हुए किसी वाहन से माल लेकर चले गए। जाने से पहले उन्होंने कार्यालय का शीशा भी तोड़ दिया। सीसीटीवी के कनेक्शन तक काट लिए और डीवीआर भी वे साथ ले गए।
विज्ञापन

पहले पानी पिलाने के बहाने आया एक शख्स
चौकीदार जाहिद ने बताया कि पहले उसके पास एक शख्स पानी पीने के बहाने पास में आया। इसके बाद उसके पीछे अन्य लोग आए और गले पर चाकू रख दिया। उसे रस्सी से बांधकर फैक्टरी में ही बैठा दिया। जब ये लोग सामान लेकर चले गए तो फैक्टरी में काम करने वाले एक अन्य सहयोगी की मदद से चौकीदार ने खुद को खुलवाया और फैक्टरी मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी या करीबी पर ही शक
थाना जकनपुरी पुलिस के मुताबिक जिस तरह से घटना बताई। उससे फैक्टरी के ही किसी कर्मचारी या उसके करीबी पर शक जा रहा है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही ने कहा घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं, सीओ अरविंद पुंडीर ने कहा फैक्टरी मालिक और अन्य कर्मचारियों से बातचीत की है। संभावित बिन्दुओं के आधार पर घटना का जल्द खुलासा होगा।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं
कोरोना काल में पुलिस टीमों की अतिरिक्त सतर्कता के दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले भी शहर से देहात तक चोर दुकानों और घरों में सेंधमारी कर चुके हैं और पुलिस को लगातार चुनौती दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed