फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'The country is run by love and brotherhood not by hate'

‘नफरत से नहीं मोहब्बत और भाईचारे से चलता है देश’

Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
'The country is run by love and brotherhood not by hate'
गंगोह में राष्ट्रीय लोकदल की सभा को संबोधित करते त्रिलोक त्यागी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के कहा कि देश नफरत से नहीं मोहब्बत और भाईचारे से चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारे को तोड़ कर सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर मार्ग स्थित एक हाल में रालोद नेता नोमान मसूद, हमजा मसूद के संयोजन में आयोजित भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह, चौ. अजित सिंह परिवार ने हमेशा आपसी भाईचारे को मजबूत करने और गरीब, मजदूर व किसानों के हकों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में यह जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि रालोद समाज में भाईचारे के लिए काम कर रही है और भाजपा समाज में बिखराव लाना चाहती है। भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा ही पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर देशवासियों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम व चौ धीर सिंह ने कहा कि काले कृषि कानून लेकर भाजपा किसानों को पूरी तरह बरबाद करने पर तुली है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन विरोधी नीतियों और तानाशाही के चलते 2022 में प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा। सम्मेलन के दौरान अल्लाह हु अकबर और हर हर महादेव के नारे भी गूंजे। सम्मेलन को अंबेहटा चेयरमैन प्रतिनिधि चौ. इनाम शाकिर, संदीप वर्मा, चौधरी चरण सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed