{"_id":"68dc25ef65109d902b03a624","slug":"the-country-has-written-a-new-saga-of-national-builthe-country-has-written-a-new-saga-of-national-building-under-the-leadership-of-narendra-modiing-under-the-leadership-of-narendra-modi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159874-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखी राष्ट्रीय निर्माण की नई गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखी राष्ट्रीय निर्माण की नई गाथा
विज्ञापन
छुटमलपुर। सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में राष्ट्रीय निर्माण की नई गाथा लिखी गई है।
नरेश बंसल छुटमलपुर में वैश्य समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्वागत के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में नरेश बंसल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रभावशाली नीतियों के माध्यम से देश की दिशा ओर दशा में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि एक राष्ट्र, एक कर और एक बाजार की व्यवस्था ने देश की प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। ऐतिहासिक जीएसटी सुधार का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज ने कहा कि व्यापारी वर्ग जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं को देने का काम करें। कार्यक्रम में ऋषिपाल धीमान, अरविंद मित्तल, अशोक गुप्ता, कविराज चौधरी, विकास चौहान, प्रतीत उपाध्याय, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता अरोड़ा, ऋषिमोहन भोरवाल, सतपाल सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।