फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation's tube well, toilet and dumping ground will be removed for road widening.

Saharanpur News: सड़क के चौड़ीकरण के लिए हटेगा निगम का नलकूप, शौचालय और डलावघर

Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The corporation's tube well, toilet and dumping ground will be removed for road widening.
सहारनपुर। जिलाधिकारी आवास की ओर बने पुल तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल के पीछे से गुजर रहे मार्ग और जिलाधिकारी आवास रोड का चौड़ीकरण कर रहा है। इसके लिए अतिक्रमण और झाड़ियां सभी हटाए जा रहे हैं। सड़क पर बनाए गए नगर निगम के नलकूप, शौचालय और डलावघर को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुल और पेपर मिल रोड के यातायात के भार को कम करने के लिए जिलाधिकारी आवास की ओर पुल बनाया गया है, जो रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए टपरी मार्ग की ओर उतरता है। इससे यह होगा कि देहरादून रोड की ओर से आने वाले वह वाहन, जिन्हें टपरी की ओर जाना है। वह इसी पुल से होकर गुजरेंगे। पुल तैयार हो चुका है। अब सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। लोक निर्माण विभाग ने जिला अस्पताल के पीछे से गुजर रहे सीसी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू किया है। अस्पताल की दीवार से सटी झाड़ियों और अन्य अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। इसी मार्ग पर नगर निगम का नलकूप बना है, जो बीचोंबीच आ रहा है। साथ ही डलावघर भी है, जो पक्का है। यह दोनों हटाए जाएंगे। जिला अस्पताल के पीछे के मार्ग पर जिस साइड में चौड़ीकरण किया जाना है वहां सैकड़ों की संख्या में बिजली के खंभे खड़े हैं, जिनमें कई जोड़े भी हैं। इसी प्रकार जिलाधिकारी आवास रोड पर भी खंभे आ रहे हैं। इनको हटाने के लिए विद्युत निगम से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed