{"_id":"5a8f16db4f1c1b410b8ba805","slug":"the-commerce-department-s-print-lasted-for-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर विभाग का छापा, आठ घंटे तक चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर विभाग का छापा, आठ घंटे तक चली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
छापेमार छापेमार कार्रवाई करती वाणिज्यकर विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने बुधवार रात को शारदा नगर स्थित गणेश ट्रेडिंग कंपनी के अघोषित गोदाम पर छापा मारकर 459 नग अपने कब्जे में लिए।
इनमें पान मसाला, नूडल्स और अगरबत्ती आदि सामान है। रात 8 बजे से शुरू हुई एसआईबी की यह कार्रवाई सुबह 4 बजे तक जारी रही। इस माल की कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शारदा नगर में गणेश ट्रेडिंग कंपनी का पान मसाले का अघोषित गोदाम है। इस पर बुधवार को एसआईबी की टीम अपराह्न 3 बजे इस गोदाम पर पहुंची, लेकिन गोदाम बंद होने के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने थाना सदर पुलिस के सहयोग से रात करीब 8 बजे गोदाम को खुलवाया। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी संख्या में पान मसाला, नूडल्स और अगरबत्ती के पैकेट मिले। इसके साथ ही बिल बुक भी मिली जिसमें यहां से सप्लाई हुए सामान की डिटेल है।
वाणिज्यकर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने बताया कि गणेश ट्रेडिंग कंपनी के इस अघोषित गोदाम से 459 नग कब्जे में लिए गए हैं। एसआईबी टीम की कार्रवाई रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक चली। इनमें नूडल्स के 380 नग, अगरबत्ती के 36 और बाकी नग पान मसाले आदि के हैं।
उन्होंने बताया कि मौके से बरामद बिल बुक और अन्य कागजों की जांच की जा रही है। कब्जे में लिए माल की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये होने की संभावना है। इस दौरान ज्वाईंट कमिश्नर आरसी अग्रवाल एवं जेपी पटेल, एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर श्यामलाल राम एवं रणकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।