{"_id":"62c9c89f7d8b2778c23dadf9","slug":"the-city-was-submerged-the-preparations-of-the-corporation-were-exposed-saharanpur-news-mrt596360086","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमग्न हुआ शहर, निगम की तैयारियों की पोल खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमग्न हुआ शहर, निगम की तैयारियों की पोल खुली
विज्ञापन
सहारनपुर की स्मार्ट कोर्ट रोड बरसात के दौरान हुई नदी में तब्दील रोड पर भरे पानी होकर जाते वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
जलमग्न हुआ शहर, निगम की तैयारियों की पोल खुली
सहारनपुर। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाके और मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी नदियों की तरह बहता नजर आया, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन डाली जा चुकी हैं, वहां अचानक से सड़कें धंस गई। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर डाली जा रही बड़ी सीवर लाइन की वजह से खोदाई वाली सड़कों पर फैली मिट्टी कीचड़ में बदल गई। इससे भी यातायात प्रभावित रहा। एक ही बारिश ने नगर निगम की बरसात से पहले की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मौसम वैधशाला के अनुसार दोपहर के समय 28 एमएम बारिश हुई।
शनिवार दोपहर को इस मौसम की पहली झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटा 20 मिनट तक बारिश होने से शहर की अनेक सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गई। पुल कंबोहान में सड़क अचानक धंस गई, जिसमें करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भी बारिश की वजह से सड़क का दस फीट चौड़ा हिस्सा धंस गया था, जिसमें रात के समय भैंस गिर गई थी। घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज के बीच निर्माणाधीन स्मार्ट रोड की एक साइड बारिश की वजह से नहर के समान हो गई। यहां नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर आ गया, जिसके बाद दुपहिया के साथ ही चौपहिया वाहनों का भी निकलना दूभर रहा। मिशन कंपाउंड में चर्च के पास सड़क का हिस्सा धंसकर उसमें पानी भर गया। ऐसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गड्ढे में जा गिरा, जिसे लोगों ने बामुश्किल निकाला। नगर निगम परिसर, स्टेडियम के बाहर, मंडी समिति परिसर, पुलिस लाइन में भी भारी जलभराव रहा। रायवाला में जलभराव इस कदर हुआ कि दुकानों में पानी जा घुसा, जिससे कपड़ा व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। जाटव नगर में भी भारी जलभराव रहा।
मानकमऊ क्षेत्र की नंदपुरी कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी जलभराव से तालाब की शक्ल ले ली। यहां नगर निगम को पानी निकालने के लिए इंजन और पंप भेजना पड़ा। जलभराव से परेशान लोग शाम तक नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को फोन करते रहे। उधर, देहात और शहर में भारी बरसात की वजह से पांवधोई नदी का जल स्तर बढ़ गया। पांवधोई की वजह से ढमोला नदी में भी पानी का स्तर बढ़ा नजर आया। शाम को फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से मिली राहत
जनपद में बीते करीब 15 दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग परेशान थे। शनिवार को हुई अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.4 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को बरसात के बाद क्रमश: 26.5 और 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
फसलों को हुआ फायदा
बारिश को लेकर किसानों के भी चेहरे खिल गए। धान की फसल रोपने का काम चल रहा है। ज्यादातर किसान धान की रोपाई कर चुके हैं, जिसके लिए पानी खासकर बरसात लाभकारी है। इसके अलावा गन्ने और चारे की फसलों के लिए भी बरसात अच्छी है। उधर, बागवानों के लिए भी बारिश अच्छी बताई जा रही है।

सहारनपुर के निगम मार्ग पर बरसात के दौरान भरे पानी होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के स्टेडियम पर बरसात के दौरान भरे पानी होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में उफान पर आयी पांवधोई नदी खुमरान पुल रोड से आते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में उफान पर आयी पांवधोई नदी रोड सड़क हुऐ एक समान- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में उफान पर आयी ढमोला नदी- फोटो : SAHARANPUR