{"_id":"5f3acd928ebc3e7133782738","slug":"the-city-became-submerged-due-to-heavy-rains-people-suffered-saharanpur-news-mrt496656559","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से शहर हुआ जलमग्न, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से शहर हुआ जलमग्न, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन
लेबर कालोनी में घरों तक पहुंचा बारिश का पानी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लगातार कई घंटे की बारिश से पूरा शहर जलमग्न नजर आया। मलिन बस्तियों के साथ ही पॉश कॉलोनियों की सड़कें तालाब सरीखी नजर आईं। कई कॉलोनियों के घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश दोपहर करीब दो बजे तक होती रही। लगातार बारिश से शहर की ज्यादातर कॉलोनियों में भारी जलभराव हुआ। कमेला क्षेत्र से आने वाला क्रेजी नाला उफान पर रहा, जिसकी वजह से नाला और सड़क पर हुआ जलभराव एक समान नजर आया। इसकी वजह से बूढ़ी माई चौक, जाटव नगर, आनंद नगर, दाउद सराय, बंजारों का पुल, मोहल्ला काजी, लक्खी गेट, रायवाला में भारी जलभराव रहा। पांवधोई नदी भी धोबी घाट से पहले उफान पर रही, जिसका पानी कॉलोनियों में घुस गया। लेबर कॉलोनी, चंद्रनगर, अहमद बाग, नवीन नगर, ओजपुरा, गली रोड, हसनपुर, पंत विहार में भारी जलभराव रहा। इनके अलावा कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन में भी जलभराव रहा। डीआईजी कार्यालय की दीवार भी बारिश में गिर गई।
नदियों के जलस्तर के साथ बढ़ी टेंशन
झमाझम बारिश की वजह से शहर के बीच से होकर गुजर रही नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जल स्तर के साथ ही नदियों के आसपास बसी कॉलोनियों के लोग भी टेंशन में है। ढमोला नदी से सटी कॉलोनियों में वर्ष 2013 में बाढ़ आ चुकी है। सोमवार को भी गिल कॉलोनी में ढमोला नदी से सटे मकानों में पानी भर गया। पांवधोई नदी के उफान पर आने से तोता चौक से सटी कॉलोनियों में पानी घरों के दरवाजों तक आ गया।
विज्ञापन
निगम को करनी पड़ी कसरत
सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को दिल्ली रोड एवं दयाल कालोनी सहित अनेक निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से भरे पानी को मशीनों की मदद से निकाला। दयाल कालोनी में नालियों पर अतिक्रमण होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई थी। निगम द्वारा जेसीबी से नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम की एक टीम जेसीबी, तीन टेंकरों और मशीनों सहित दयाल कालोनी में पहुंची थी। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी भी दयाल कालोनी पहुंचे थे। टीम में नरेश चंद, हेमराज गांधी, प्रदीप, सफाई नायक सोमपाल आदि शामिल रहे।

ये स्मार्ट सिटी नाले चौक होने से सहारनपुर का बुढीमाई चौक में बरसात के दौरान भरा पानी से होकर जाता ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में भूतेश्वर रोड पर बाइक पर जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के दौरान उफान पर आई पांवधोई नदी से बाहर निकलते पानी से परेशान लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के जाटव नगर रोड़ पर बरसात के दौरान भरा पानी से होकर जाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के जाटव नगर का क्रेजी नाला पर बरसात के दौरान भरा पानी और सड़क हुई एक- फोटो : SAHARANPUR

ये स्मार्ट सिटी नाले चौक होने से सहारनपुर के दाउद सराय में बरसात के दौरान भरा पानी से होकर जाता बा?- फोटो : SAHARANPUR

ये स्मार्ट सिटी नाले चौक होने से सहारनपुर के दाउद सराय में बरसात के दौरान भरा पानी से होकर जाते बा?- फोटो : SAHARANPUR