फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The child was killed to avenge the insult of the father

Saharanpur News: पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बच्चे की हत्या

Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The child was killed to avenge the insult of the father
पुलिस गिरफ्त में सरफराज हत्याकांड के के आरोपी पड़ोसी मां और बेटा। 
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने आठ वर्षीय सरफराज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम देने वाले पड़ोसी मुस्तफा उर्फ कोबरा और उसकी मां जरीना निवासी चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरफराज के परिवार की वजह से डेढ़ साल पहले हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्याकांड अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपी मां-बेटा करीब 15 किमी दूर शव को बोरे में लेकर गए और रजबहे में फेंक दिया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 10 मई को सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी पांचवीं कक्षा का छात्र सरफराज घर से खेलने गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। 11 मई को उसकी मां नगमा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 मई को सरफराज का शव थाना बेहट क्षेत्र में घाघरौली गांव के पास रजबहे में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पड़ोसी मुस्तफा उर्फ कोबरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मुस्तफा उर्फ कोबरा व उसकी मां जरीना को दुमझेड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इनके पास से बैग, तकियों के कवर आदि सामान बरामद हुआ।
n इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम : पुलिस पूछताछ में आरोपी मुस्तफा ने बताया कि डेढ़ साल पहले आरोपी मुस्तफा का पिता इकराम रात में सरफराज के घर में घुस गया था। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। इससे उनकी काफी बेइज्ज्ती हुई थी। तभी से बेइज्जती का बदला लेने के लिए सोच रहे थे।
करीब छह महीने मुस्तफा के भाई उवैश ने यूनुस (मामा) के गांव सलेमपुर गदा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी नगमा के परिजनों ने ही दी थी।
10 मई को पता चला कि नगमा अपने देवर को लेकर लक्सर रिश्तेदारी में गई है। इसके बाद उन्होंने सरफराज को मारने की योजना बनाई। सरफराज घर के बाहर खेल रहा था। तभी मुस्तफा उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया। मुस्तफा की मां ने गेट पर नजर रखी। बेड पर मोबाइल दिखाते समय सरफराज का तौलिये से गला घोंट दिया।

फिर तकिया से मुंह दबा दिया। इसके बाद प्लास्टिक की बोरी में शव डालकर टेंपो में रखकर 15 किमी दूर सलेमपुर गदा ले गए, जहां पर सरफराज को रजबहे में फेंक दिया। किसी को शक न हो, इसके लिए कुछ दिन मामा के घर रुके। बैग को धो दिया। मृतक सरफराज की चप्पल व साफे को चूल्हे में जला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed